{"_id":"66289d07e2abd9ac6a072619","slug":"uttarakhand-news-truck-fell-into-deep-ditch-in-ranikhet-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रानीखेत में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत...अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रानीखेत में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत...अन्य घायल
Wed, 24 Apr 2024 11:17 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:17 AM IST
सार
रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीखेत में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Kashipur: 13 महीने के मासूम की हत्या के प्रयास का आरोप गिरफ्तार, इस वजह से रेता था बच्चे का गला; जानें मामला
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन