फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Servers stalled in post offices of Almora and Bageshwar

Uttarakhand: अल्मोड़ा और बागेश्वर के डाकघरों में सर्वर ठप, यहां 10 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित; लोग परेशान

Tue, 30 Jan 2024 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

बागेश्वर के पोस्ट ऑफिस में सर्वर डाउन होने से शनिवार से लेनदेन नहीं हो रहा है। धन जमा करने और निकासी के लिए आए ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, अल्मोड़ा में भी डाकघर में सर्वर फेल होने से तीन घंटे से अधिक समय तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Servers stalled in post offices of Almora and Bageshwar
post office - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से तीन घंटे से अधिक समय तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे 10 लाख का लेनदेन प्रभावित रहा। कई घंटे इंतजार करने के बाद लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, कई लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

प्रधान डाकघर में जिला मुख्यालय समेत चितई, हवालबाग, बाड़ेछीना, ताकुला, बसोली आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लेनदेन, सुकन्या खाता, आरडी जमा करने सहित अन्य कार्यो के लिए पहुंचे थे। सोमवार की सुबह दो घंटे तक सर्वर ठप रहा। जिससे कोई काम नहीं हो सका। ऐसे में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कई लोेग घंटों सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। सर्वर नहीं चला तो वह लोग भी मायूस होकर घरों को लौट गए। बाद में सर्वर काम करने लगा लेकिन गति कम होने से लोगों को दिक्कतें हुई। प्रधान डाकघर में 40 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं।

विज्ञापन

सेंट्रल सर्वर में तकनीकी खामी आ गई थी। जिससे अल्मोड़ा में भी सर्वर नहीं चला। सर्वर में आई खामी दूर कर ली गई है। कामकाज सुचारू हो गया है। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में शनिवार से थी दिक्कत, बैरंग लौटे ग्राहक
बागेश्वर के पोस्ट ऑफिस में सर्वर डाउन होने से शनिवार से लेनदेन नहीं हो रहा है। धन जमा करने और निकासी के लिए आए ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। सर्वर में खराबी आने से शनिवार को कामकाज प्रभावित रहा था। शनिवार को मात्र एक घंटे के लिए सर्वर ठीक हुआ, लेकिन उस अवधि में भी लेनदेन नहीं हो सका। सोमवार को भी सुबह से ही ग्राहकों का पोस्ट आफिस में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सर्वर ने सोमवार को भी काम नहीं किया। ग्राहकों ने सर्वर ठीक होने की उम्मीद में घंटों इंतजार किया, लेकिन सोमवार को भी उनके हाथ निराशा ही लगी।

सर्वर खराब होने से आरडी जमा करने पहुंचे ग्राहकों के साथ ही पोस्ट आफिस के एजेंटों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस में प्रतिदिन 250 से अधिक लोग लेनदेन के लिए पहुंचते हैं। पोस्ट आफिस में कामकाज न होने से ग्राहकों में नाराजगी है।

शनिवार से मुंबई से बीएसएनएल के लिंक डाउन चल रहे हैं। टीम सर्वर को ठीक करने के लिए काम कर रही है। बीच-बीच में सिग्नल आ रहे हैं, लेकिन सिग्नल कमजोर होने से काम नहीं हो पा रहा है। कामकाज न होने से ग्राहक परेशान हो रहे हैं। जैसे ही समस्या दूर होती है। लेनदेन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -पुष्पलता बिष्ट, पाेस्टमास्टर बागेश्वर पोस्ट आफिस

रानीखेत उपमंडल में 26 उपडाकघर और 23 शाखा में काम प्रभावित
रानीखेत सहित आस पास के सभी डाकखानों का सोमवार के दिन सर्वर ठप होने की वजह से 800 से अधिक लोग परेशान रहे। रुपये जमा और निकासी के लिए आए लोग घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर अपने अपने घरों को लौटे। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार के दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ डाकखाने में लगी। सबसे ज्यादा भीड़ रानीखेत स्थित प्रधान डाकघर पर लगी। काउंटर पर लाइन में लगते ही लोगों को पता चला कि सर्वर ठप है। मॉलरोड, चौबटिया समेत 26 उप डाकघर व् 23 शाखा डाकघर में लोग अपने रुपये निकालने, जमा करने, बीमा के रुपये जमा करने, एफडी का रुपये निकालने के लिए घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौटे। इस दौरान स्पीड पोस्ट का काम भी नहीं हो सका। हालांकि दोपहर बाद सर्वर सही हुआ मगर लोड अत्यधिक होने के कारण काम काज नहीं हो पाया।

लोगों की बात

मुझे अपने भाई को शादी का कार्ड कूरियर करना था। लेकिन सर्वर खराब होने के कारण स्पीड पोस्ट नहीं हो पाया अब कल दोबारा पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा। -सागर कुमार, चौबटिया

मैं रुपये निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस गया था। लगभग 2 घंटे इंतज़ार किया। पोस्ट ऑफिस वालो ने कहा कि सर्वर ख़राब है, जिस कारण निराश होकर घर लौटना पड़ा। -देवेश चंद्र, रानीखेत

स्कूटी लेने के लिए रुपये की जरूरत थी। एफडी तोड़ने गया था सर्वर ख़राब होने की कारण काम नहीं हो पाया। -शुभम पाठक

सर्वर सुबह से ही खराब था। इस वजह से लोगों का काम नहीं हो सका। उम्मीद है कि मंगलवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी और लोग अपने कार्य करवा सकेंगे।- राजेश पाडलिया, पोस्टमास्टर, चौबटिया (रानीखेत)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed