फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand demands separate land law

उत्तराखंड मांगे पृथक भू कानून

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand demands separate land law
उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुन लो दिल्ली, देहरादून, उत्तराखंड मांगे भू कानून। राजधानी गैरसैंण आदि नारों के साथ उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा सोमवार को नौबाड़ा से शुरू हुई। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस की कुनीतियों पर जमकर प्रहार किए। पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा कि जिस पृथक राज्य के लिए उक्रांद ने संघर्ष किया उसे राष्ट्रीय दलों ने गर्त में धकेल दिया।
विज्ञापन

यात्रा दौला, पाली, चौड़ा, सुर ईग्वेल, जालली, मयोली, कानेखेत, सुरईखेत, नागार्जुन आदि क्षेत्रों तक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर हुई सभाओं में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के 20 वर्षों बाद उत्तराखंड की स्थिति दयनीय हो गई है। पहाड़ आज भी मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहा है। 20 वर्षों बाद भी राज्य की स्थायी राजधानी नहीं बन सकी है। सख्त भू कानून न होने से राज्य की जमीनें कौड़ियों के भाव बाहरी लोगों को बेची जा रहीं हैं।
विज्ञापन

महंगाई चरम पर है। नौजवान बेरोजगार है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यटन आदि में नीतियों के अभाव होने के चलते पहाड़ से लगातार पलायन जारी है। लावारिस जानवर, बंदर पहाड़ खत्म कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों की मजबूती के बिना पहाड़ का भला होने वाला नहीं है। इसीलिए उक्रांद पूरे प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाल रही है। दल के संघर्षों और विचारों से प्रेरित होकर युवा वर्ग उक्रांद से जुड़ रहा है। यात्रा में प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी कैलाश फुलारा, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, विपिन पंत, कुंदन बिष्ट, मनोज नेगी, भुवन चौधरी, हिम्मत सिंह अधिकारी, हरीश भट्ट, हरवंश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed