फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Use of polythene

कस्बाई क्षेत्र के धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग

Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Use of polythene
जब्त पालिथीन के साथ अधिकारी। - फोटो : Amar ujala

 तमाम कोशिशों के बावजूद पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कस्बाई क्षेत्र की दुकानों में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्याल्दे क्षेत्र में राजस्व टीम ने दुकानों में छापा मारकर भारी मात्रा में प्लास्टिक की सामग्री, पॉलिथीन जब्त कर ली। दुकानों से 75 सौ रुपये का अर्थदंड वसूला गया, पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

पॉलिथीन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। नगरीय क्षेत्रों में भी दुकानदार चोरी छिपे पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं, कस्बाई क्षेत्रों में दुकानदार प्लास्टिक निर्मित सामग्री और पॉलिथीन का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। स्याल्दे क्षेत्र में प्रयोग की सूचना के बाद भिकियासैंण प्रशासन के निर्देश पर राजस्व टीम ने स्याल्दे क्षेत्र की दुकानों में छापेमारी की। टीम को देखकर वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने प्लास्टिक निर्मित सामग्री ठिकाने लगा दी। टीम ने स्याल्दे बाजार, चंपानगर, भाकुड़ा, ग्वाली सहित तमाम क्षेत्रों की दुकानों में छापेमारे और भारी संख्या में प्लास्टिक से बने ग्लास, पॉलिथीन सहित तमाम सामग्री पकड़ी। इस दौरान दुकानों से 75 सौ रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। तहसीलदार गोपाल दत्त देवतल्ला के नेतृत्व में धरम राम, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश देवतल्ला सहित तमाम लोग छापामारी टीम में शामिल थे। तहसीलदार ने बताया कि जब्त सामग्री को शीघ्र नष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed