{"_id":"61632c588ebc3ea6580257d7","slug":"upsc-pre-exam-in-almora-almora-news-hld440968637","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में पहली बार हुई यूपीएससी की प्री-परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में पहली बार हुई यूपीएससी की प्री-परीक्षा
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को अल्मोड़ा में पहली बार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया गया। पांच केंद्रों में दो पालियों में कुल 990 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 398 अनुपस्थित रहे। अल्मोड़ा में पहली बार बने केंद्रों में अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। इस दौरान मंडलायुक्त सुशील कुमार और डीएम वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
अल्मोड़ा के पांच केंद्रों में रविवार को दो पालियों में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। अल्मोड़ा में परीक्षा के लिए कुल 1388 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 990 ने परीक्षा दी जबकि 398 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे तक पहली पाली में कुल 694 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस दौरान 498 ने परीक्षा दी और 196 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 694 में से 492 परीक्षा में शामिल रहे जबकि 202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
यहां बनाए गए थे केंद्र
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा मिडिल कैंपस और अपर कैंपस।