फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uppa ki aandoln ki chetavni

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस नहीं हुई तो उपपा करेगी आंदोलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
uppa ki  aandoln ki chetavni
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पिछले 16 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में की जा रही बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सरकार से मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में लोगों के काम धंधे ठप पड़े हैं। जनता की आर्थिक स्थिति बदहाल होती जा रही है। ऐसे हालात में भी सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती जा रही है। वही अब बसों का किराया भी दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से पिछले तीन माह से ठप पड़े व्यापार और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की दरकार थी लेकिन सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो और बस के किराए में बढ़ोतरी कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द पेट्रोलियम पदार्थों और बस के किराए की वृद्धि वापस नहीं ली तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक में केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोपाल राम, नारायण राम, हीरा देवी, राजू गिरि, लीला आर्य आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed