{"_id":"5fc12dcd8ebc3e5bc527eda5","slug":"upcl-in-almora-almora-news-hld405402799","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा विकासखंड के गांवों की बिजली अव्यवस्था होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा विकासखंड के गांवों की बिजली अव्यवस्था होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के 20 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। विकासखंड के सत्यों में दस एमवीए क्षमता के नए सबस्टेशन को मंजूरी मिल गई है। विभाग ने सब स्टेशन के लिए भूमि की ढूंढखोज शुरू कर दी है। जमीन उपलब्ध होने पर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
जिला मुख्यालय के पास स्थित बख सब स्टेशन से लमगड़ा विकासखंड के गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। यहां से लमगड़ा विकासखंड के लिए एकमात्र 11 केवी की लाइन होने से ब्रेकडाउन और अन्य आपात स्थितियों में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। लंबी लाइन के जंगलों से गुजरने से कई बार फॉल्ट आ जाता है और लोगों को बिजली अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी लंबे समय से नए सब स्टेशन के निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 23 अक्तूबर 2019 को सत्यों के लिए सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद लमगड़ा विकासखंड के सत्यों में नया सब स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि सब स्टेशन का आगणन बनाया जा रहा है। 33/11 केवी के सब स्टेशन में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। सत्यों में सब स्टेशन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि मिलने के बाद शासन से बजट आवंटन की मांग की जाएगी। बजट मिलने के बाद सब स्टेशन स्थापना कार्य शुरू किया जाएगा। सब स्टेशन के बनने से आसपास के गांवों के अलावा कपिलेश्वर पंपिंग योजना, पलना समेत अन्य पेयजल योजनाओं को भी बिजली आपूर्ति हो सकेगी।