फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UPCL Almora

पेड़ गिरने से मनान में ग्यारह केवी के बिजली लाइन का पोल टूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
UPCL Almora
अल्मोड़ा। रविवार शाम तेज अंधड़ और बारिश होने से बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान हो रहा है। शनिवार को शाम को चले तेज अंधड़ के दौरान मनान के पास एक पेड़ 11 केवी की बिजली लाइन में गिर गया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं रविवार शाम को चले अंधड़ के चलते अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बिजली ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार देर सायं तेज अंधड़ से मनान के पास बामनीबगड़ में एक पेड़ बिजली की 11 केवी की बिजली लाइन में गिर गया। इससे बिजली का एक पोल टूट गया और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मनान और आसपास के कुछ इलाकों के लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। बिजली कर्मी क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और लाइन दुरुस्त करने में जुटे हैं। इधर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मौसम खराब हो गया और तेज अंधड़ के साथ ही बारिश भी होने लगी। विद्युत कर्मियों ने एहतियातन करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक नगर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली सप्लाई बंद की। अंधड़ थमने के बाद सायं 4:10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed