फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Upal workers will perform a two-day symbolic demonstration from today

आज से दो दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे उपनल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Upal workers will perform a two-day symbolic demonstration from today
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पांच सूत्री मांगों के लिए उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में भारी रोष है। सोमवार से कर्मचारी दो दिवसीय सांकेतिक आंदोलन करेंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री हितेश वर्मा ने कहा कि गांधी पार्क में कर्मचारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। सीएम कार्यक्रम के बाद नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि लंबे समय से उपनल कर्मचारी अल्प वेतन में अपनी सेवायें दे रहे हैं, अपने सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। बहुत कम वेतन के बावजूद भी कर्मचारी इमानदारी से कार्य कर रहे हैं। वहीं वर्षों की सेवाओं को अनदेखा करते हुए कतिपय विभाग कर्मचारियों को नौकरी से हटा रहे हैं।
विज्ञापन

10 से 17 साल सेवा देने के बाद उपनल कर्मचारियों के पदों पर भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी की जा रही है। जबकि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित प्रकरण वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में सभी कर्मचारियों में भारी रोष हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय, श्रम न्यायालय के आदेशानुसार उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की नियमावली जारी करने समेत पांच सूत्रीय मांग की। कहा कि मांगों के लिए अब छह और सात सितंबर को वह प्रदर्शन करेंगे। यहां जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा, जिला संयोजक नंनद गिरी, सह संयोजक ललित मोहन, विद्युत रानीखेत के अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी कुंदन कनवाल, नवीन सनवाल, शेखर भट्ट, पंकज कुमार, राजेंद्र कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed