{"_id":"668858483c8d2537c8028684","slug":"unruly-elements-broke-the-solar-lights-in-suniyakot-village-ranikhet-news-c-232-1-alm1004-114120-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सुनियाकोट गांव में अराजक तत्वों ने तोड़ डालीं सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सुनियाकोट गांव में अराजक तत्वों ने तोड़ डालीं सोलर लाइट
Sat, 06 Jul 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकास खंड के सुनियाकोट गांव में अराजक तत्वों ने सोलर लाइटें तोड़ डालीं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुनियाकोट की ग्राम प्रधान नीमा देवी ने बताया कि गांव के रास्तों को रोशन करने के लिए एक महीने पूर्व सोलर लाइट स्थापित की गई थी। अराजक तत्वों ने दो दिन पूर्व दो से अधिक सोलर लाइट तोड़ दी हैं। कहा कि सोलर पैनल में लगीं बैटरी को भी नुकसान पहुंचाया है। गांव में इस तरह की घटना से दहशत है। पूर्व प्रधान राजेंद्र परिहार, नारायण सिंह, पान सिंह, खड़क सिंह, बचे सिंह, हीरा सिंह आदि ने राजस्व पुलिस से अराजक तत्वों का चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक काकड़ीघाट कुंदन सिंह कनवाल ने कहा कि सोलर लाइट तोड़ने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द अराजक तत्वों का पता लगा लिया जाएगा। संवाद