फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   University student caught with Smack

स्मैक के साथ पकड़ा गया विश्वविद्यालय का छात्र

Wed, 25 Oct 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
University student caught with Smack
अल्मोड़ा में स्मैक के साथ गिरफ्तार छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 नगर के युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। एसएसजे परिसर में पढ़ने वाले एक छात्र को पुलिस ने दो ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह छात्र खुद स्मैक का नशा करता है और अब खर्चा निकालने के लिए अन्य युवाओं और छात्रों को भी सप्लाई करने लगा है। इस छात्र ने कई ऐसे राज उगले हैं जो शहर के लिए काफी चिंताजनक हैं। पूछताछ से पता लगा है कि कुछ लड़कियां भी स्मैक का नशा करने लगी हैं। करीब एक माह पूर्व एक युवक करबला के 

विज्ञापन

पास स्मैक के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक वह युवक भी छात्रों को स्मैक सप्लाई करता था। अल्मोड़ा में एक साल के भीतर स्मैक के छह मामले पकड़े गए हैं।  
विज्ञापन


 पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान लोअर मालरोड में एसएसजे परिसर के विधि वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय गेट के पास अजय सिंह मलड़ा को दो ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक बागेश्वर का निवासी है और वर्तमान में एसएसजे परिसर में पढ़ता है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, ललित मोहन, अशोक बुदियाल, दीपक खनका शामिल थे। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक खुद पिछले कुछ समय से स्मैक का नशा करता है और अब खर्चा निकालने के लिए हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में अन्य युवाओं को सप्लाई करने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में इस युवक ने बताया कि वह अन्य छात्रों को स्मैक बेचता है। उसने यह भी बताया कि कालेज की कुछ लड़कियां भी स्मैक पीने लगी हैं। बता दें कि स्मैक का नशा काफी महंगा है और एक बार लत लग जाने के बाद इस नशे के लिए पैसा उपलब्ध नहीं हो पाता, इसलिए नशा करने वाले ज्यादातर लोग खुद इसका धंधा करने लगते हैं। एक माह पहले करबला के निकट पकड़ा गया युवक भी खुद स्मैक का आदी था। इससे पहले भी अल्मोड़ा में साल भर के भीतर स्मैक के आधा दर्जन मामले पकड़े गए हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ और युवक इस धंधे में लिप्त हो सकते हैं। अगर इस पर रोक नहीं लगी तो धंधेबाज कई मासूमों को नशे के दलदल में धकेल देंगे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed