फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Union Minister of State for Defense Bhatt was accorded a grand welcome by the workers.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Defense Bhatt was accorded a grand welcome by the workers.
अल्मोड़ा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
पर्यटन के साथ ही धार्मिक पर्यटन को देंगे बढ़ावा: भट्ट
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता उन्हें क्वारब से वाहनों के काफिले के साथ सर्किट हाउस लाए। सर्किट हाउस में हुई बैठक में भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार से पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। पातलभुवनेश्वर, जागेश्वर और चितई आदि क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पश्चात अजय भट्ट ने चितई गोलू देवता मंदिर ओर जागेश्वर धाम में सपरिवार पूजा अर्चना की। जागेश्वर धाम में पुजारी हेमंत भट्ट आदि ने केंद्रीय मंत्री भट्ट का स्वागत किया। बाद में उन्होंने मनीआगर में पार्टी के दीवार लेखन अभियान में भी भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में सांसद अजय टम्टा, विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल, भाजापा नेता सुभाष पांडे आदि शामिल रहे।

पूरी तरह से सुरक्षित है देश: भट्ट
अल्मोड़ा। जिले में दौरे के दौरान अजय भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि कोई भी देश में घुसपैठ करने का साहस नहीं जुटा सकता। आज देश सुरक्षित होने के साथ ही सेना का मनोबल भी बड़ा है। कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर भट्ट का कहना था कि जब यशपाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे कांग्रेस की स्थिति तब भी वैसी ही थी जैसी आज है। यशपाल क्या सोच कर कांग्रेस में गए यह पता नहीं है लेकिन 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाकर सत्ता में आएगी। संवाद
फोटो- 11एएलएम22पी से 24पी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed