{"_id":"5e4835448ebc3ee616763b59","slug":"unemployed-also-reached-haldwani-for-employment-ranikhet-news-hld3737551131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलों के माध्यम से खुलेंगे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार: करन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलों के माध्यम से खुलेंगे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार: करन
विज्ञापन
रोजगार मेले में उमड़े विभिन्न स्थानों के युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम दावों के बावजूद देश में बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है। पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेंले में नौकरी पाने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंच युवा इसकी तस्दीक कर रहे थे। यहां ओपन रोजगार मेले में रानीखेत, अल्मोड़ा, भिकियासैंण, हल्द्वानी सहित तमाम स्थानों के युवा पहुुंचे थे। इनमें से अधिकतर युवा बीए, एमए करने के साथ ही तकनीकी शिक्षा धारक देखे गए। भर्ती को लेकर युवकों और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया।
युवाओं का कहना था कि रोजगार मेले के माध्यम से शायद उनका करियर संवर जाए। यहां युवकों के साथ ही युवतियां और गृहणियां भी इंटरव्यू देने पहुंची थीं।
पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में जिले के अलावा अन्यत्र जिलों से भी रोजगार की तलाश में युवक युवतियां पहुंची थीं। रानीखेत से पहुंचे प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 12वीं के बाद आईटीआई की है। रोजगार की तलाश में मेले में पहुंचे हैं।
गणेश चंद्र ने बताया कि देश में रोजगार का बेहद अभाव है उन्होंने बीए करने के बाद आईटीआई का कोर्स किया है। रानीखेत से ही पहुंची भावना ने बताया कि उन्होंने भी बीए किया हुआ है। रोजगार मिल जाए तो अच्छा रहेगा। हल्द्वानी से एमकाम कर रहीं सुनीता बंगारी ने बताया कि रोजगार की तलाश में ही वह यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी से एमकाम कर रहीं भिकियासैंण की प्रियंका ने बताया कि वह पहली बार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने पहुंची हैं। अल्मोड़ा से पहुंचे विजय पालीवाल ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन किया हुआ है। समय पर रोजगार मिल जाए तो करियर संवर जाएगा। गनियाद्योली की भूमिका गड़कोटी ने बताया कि वह भी पहली रोजगार मेले में भाग लेने आई हैं। उम्मीद हैं उन्हें जॉब मिलेगी।