फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Undergraund Dustbin For Cleen Almora

शहर को खुले में कूड़ा फैलने से मिलेगी निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Undergraund Dustbin For Cleen Almora
अल्मोड़ा के जीजीआईसी तिराहे पर बनाया गया अंडर ग्राउंड कूड़ेदान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर में भूमिगत कूड़ेदान निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन देहरादून द्वारा 15 भूमिगतड कूड़ेदान बनाए जा रहे हैं। जिनमें से पांच कूड़ेदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक सभी पंद्रह भूमिगत कूड़ेदानों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पालिका परिषद के पास है। कई स्थानों पर कूड़ेदान ठीक स्थित में नहीं हैं। पालिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन ने भूमिगत कूड़ेदान निर्माण और टिप्पर ट्रक एंड क्रेन के लिए 2.01 करोड़ रुपये मंजूर किए। जिसमें से शासन ने 48 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन) देहरादून द्वारा कूड़ेदानों का निर्माण किया जा रहा है। शहर में चयनित पंद्रह स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदानों बनाए जाने हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग (ईएंडएम) के अवर अभियंता शेखर पांडे ने बताया कि धारानौला स्टेशन, जीजीआईसी तिराहे, कलक्ट्रेट मार्ग के समीप, आकाशवाणी, पर्यटन कार्यालय के निकट भूमिगत कूड़ेदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि स्टेडियम के समीप, आवास विकास कालोनी चीनाखान, और एनटीडी में भूमिगत कूड़ेदानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभाग का लक्ष्य इस माह के अंत तक सभी पंद्रह कूड़े दानों का निर्माण कार्य पूरा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पर ट्रक खरीदने को जल्द होगी निविदा आमंत्रित
अल्मोड़ा। भूमिगत कूड़ेदानों में डाले जाने वाले कूड़े को टिप्पर ट्रक एंड क्रेन वाहन से उठाया जाएगा। इस वाहन में कूड़े को कांपेक्ट करने की भी व्यवस्था होगी। ग्रामीण निर्माण विभाग (ईएंडएम) के अवर अभियंता शेखर पांडे बताया कि टिप्पर ट्रक खरीदने के लिए जल्द निविदा आमंत्रित की जाएगी।

उधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए एक और टिप्पर ट्रक एंड क्रेन खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ताकि अंडर ग्राउंड कूड़ेदानों से कूड़ा उठाने के लिए विकल्प के तौर पर एक और वाहन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed