फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Under Bayoshri Scheme

ऐल्मिको कानुपर के सहयोग से विधायक दास ने 73 दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Under Bayoshri Scheme
गरुड़ में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करते विधायक दास - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। भारत सरकार राष्ट्रीय बयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निगम ऐल्मिको कानपुर के सहयोग से शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय में कृत्रिम अंग वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक चंदन राम दास ने 73 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत, छड़ी, बैसाखी, चश्मा आदि बांटे। बताया कि समाज कल्याण विभाग को गरुड़ ब्लॉक से 211 दिव्यांगों के आवेदन पत्र मिले थे। जो लोग इस शिविर में नहीं पहुंचे उन्हें शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बड़े शिविर में कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। विधायक दास ने शिविर में मौजूद लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीबी जोशी ने कहा कि जो लोग इस बार कृत्रिम अंग के लिए आवेदन नहीं कर पाये। उन्हें अगले साल कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने की। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि आनंद बिष्ट, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed