फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unconditional summer capital will be built: Chauhan

गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई जाएगी : चौहान

Fri, 31 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 31 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन

 विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का फैसला किया है। लोकपाल बिल प्रवर समिति को सौंपा गया है और सभी के सुझाव लेने के बाद इसे जल्द विधानसभा में पारित कर दिया जाएगा। इस बिल को लटकाने की सरकार का कोई इरादा नहीं है। साथ ही लोकसेवक स्थानांतरण नीति भी लागू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अल्मोड़ा में कई साल से बंद पड़ी सीवर योजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का फैसला किया है। अब गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त और लोकसेवक स्थानांतरण बिल शीघ्र ही पारित किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकायुक्त बिल को प्रवर समिति को सौंपने के पीछे सरकार की इस मामले में विपक्ष की भी राय लेने की मंशा रही है। 
विज्ञापन


श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। विभिन्न योजनाओं के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए अमृत योजना के तहत कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कई सालों से ठप पड़े सीवर लाइन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बेस अस्पताल में कई माह से बंद पड़ी सिटी स्कैन मशीन को भी जल्द चालू करवाने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed