{"_id":"5bfae11fbdec2241ab3389e9","slug":"unauthorized-liquor-was-being-brought-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से गैरसैंण लाई जा रही थी दारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से गैरसैंण लाई जा रही थी दारू
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब का आरोपी:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान यहां बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मल्ली मिरई बग्वालीपोखर मोड़ पर ऑल्टो कार से 1.20 लाख रुपये की शराब बरामद हुई है। यह शराब बेचने के मकसद से हरियाणा से गैरसैंण लाई जा रही थी।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक गिरीश चंद्र पंत, लोकेश जोशी, जीवन चंद्र, कविंद्र सिंह, चालक दीपक जोशी शनिवार की देर रात क्षेत्र मे चेकिंग कर रहे थे। रात्रि में रानीखेत रोड से आल्टो कार संख्या डीएल 02 सीएएफ 6085 आ रही थी। आल्टो कार की चेकिंग की गई तो बीच की सीट में तीन कट्टे और डिग्गी में दो सफेद रंग के कट्टे मिले। जिसमें 252 बोतल शराब बरामद हुई, जिनकी की कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी विकास कुमार अपने किसी रिश्तेदार के वाहन को किराए पर लेकर पानीपत से शराब गैरसैंण ले जा रहा था। विकास कुमार पुत्र जगवीर सिंह टीसीएम विद्यालय गली नंबर दो नागलखोड़ी चौकी सेक्टर 29 पानीपत को 252 बोतल अंग्रेजी की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का चालान कर 11 सौ रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया है।