{"_id":"5b3fb0194f1c1b0a278b4e42","slug":"ultrasound-of-pregnant-women-started-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू हो गए गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू हो गए गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शुक्रवार से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होने भी शुरू हो गए। महिला रेडियोलॉजिस्ट के आकस्मिक अवकाश में जाने के कारण पिछले सात दिनों से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिला और महिला अस्पताल में पिछले सात दिन से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। इससे अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके तिमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिला रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से प्रत्येक बुधवार को महिला अस्पताल में होने वाले अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके थे। मां के आकस्मिक मौत के बाद अवकाश पर गई महिला रेडियोलॉजिस्ट बीते दिन बृहस्पतिवार को ही अस्पताल आ गई थी। शुक्रवार से उन्होंने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए हैं। इस दौरान अस्पताल में काफी भीड़ रही। इधर बेस अस्पताल में मुख्य रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने के कारण केवल सामान्य अल्ट्रासाउंड ही हो रहे हैं।