फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ultrasound facility started in CHC Chaukhutia

Almora News: सीएचसी चौखुटिया में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility started in CHC Chaukhutia
चौखुटिया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के शुभारंभ मौके पर विधायक मदन सिंह बिष्ट व रेडियोलॉजिस्ट डा.हर
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई। हालांकि सीएमओ दफ्तर से जारी रोस्टर के अनुसार सीएचसी में महीने में एक ही दिन अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। पहले दिन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षवर्धन पंत ने 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। इससे पहले विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने विधायक निधि से अल्ट्रासाउंड मशीन दी थी लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। अब उनके प्रयासों से मशीन का संचालन भी शुरू हो गया। है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि सीएमओ की ओर से सीएचसी चौखुटिया में महीने में एक ही दिन अल्ट्रासाउंड किए जाने का रोस्टर तय किया गया है। संभवत: अगली बार से हर महीने के पहले बुधवार की तिथि तय हो सकती है। बता दें कि क्षेत्र में रेडियोलॉजिस्ट के न होने से मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर पिछले दिनों क्षेत्र के भ्रमण पर आए सांसद अजय टम्टा ने भी सीएमओ से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुबेर सिंह कठायत, महेश वर्मा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जीवन नेगी, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, विधानसभा यूथ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, किरन नेगी, मनीष कंडारी, हीरासिंह बिष्ट, नंदन मेहरा, माधो सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed