फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ultrasaund in Almora

महिला अस्पताल में दो सप्ताह बाद हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ultrasaund in Almora
महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
महिला अस्पताल में दो सप्ताह बाद हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन

अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में बुधवार को दो सप्ताह बाद गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होने से राहत मिली है। दो सप्ताह पहले महिला अस्पताल में गर्भवती के अल्ट्रासाउंड कराने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

मालूम हो कि महिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन बुधवार को जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट मरीजों का अल्ट्रासाउंड करती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिले में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा था कि गर्भवती महिला का दो सप्ताह पूर्व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रेडियोलॉजिस्ट एहतियातन सेल्फ क्वारंटीन में जा चुकी थीं। जिसके चलते अस्पताल में पिछले सप्ताह गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। पिछले दिनों अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सेल्फ क्वारंटीन में गई रेडियोलॉजिस्ट और एक अन्य डॉक्टर वापस ड्यूटी में पहुंचे। जिसके चलते बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुए। दो सप्ताह बाद हुए अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुल 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन

फोटो- (29एएलएम09पी, 10पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed