फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD in Dwarahat

प्रवासियों को रोजगार दिलाने की सुध नहीं ले रही भाजपा सरकार: पुष्पेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
UKD in Dwarahat
द्वाराहाट में उक्रांद की बैठक में नए सदस्य पूर्व विधायक पुष्पेश के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने उक्रांद की बैठक में कहा कि सरकार कोरोना काल में गांव लौटे प्रवासियों की सुध नहीं ले रही है। उन्हें रोजगार दिलाने के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। कहा कि उद्यान, पर्यटन, दुग्ध उत्पादन, कृषि क्षेत्र में रोजगार के तमाम विकल्प हैं, लेकिन नीति न होने के कारण पहाड़ों से निरंतर पलायन बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। अगली बैठक 27 सितंबर को होगी। बैठक में शंकर भंडारी, राजेंद्र साह, गिरीश चंद्र, गिरीश राणा, उमेश चंद्र, विशाल बिष्ट, वीरेंद्र आगरी, देवेंद्र सिंह नेगी, संजय रावत, हिमांशु उप्रेती, मुकेश भट्ट, जगमोहन आर्या, जीवन सिंह, गंगा सिंह आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान छात्रनेता राहुल उपाध्याय, हेम रावत, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, जगदीश उपाध्याय, भुवन चौधरी, लक्ष्मण किरौला, नरेंद्र अधिकारी, भीम सिंह किरौला, महेश पंत, नीरू आर्या, अर्जुन खंपा, गोविंद अधिकारी, सूर्यप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed