फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKD in Almora

कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
UKD in Almora
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने हल्द्वानी में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। अन्यथा जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ कार्यकर्ता कोविड-19 नियमों का पालन कर शांतिपूर्वक धरना दे रहे युवा उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता कार्तिक उपाध्याय, नैनीताल जिला उपाध्यक्ष देवेश सेन आर्या, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और पार्षद रवि वाल्मिकी और उत्तम बिष्ट के खिलाफ प्रदेश सरकार के इशारे पर दमनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की। युवा उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। जबकि जन हित में लड़ रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस नहीं लिए गए तो जेल भरो आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हरीश जोशी ने शासन के इशारे पर की गई कार्रवाई का विरोध किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दिवान बनौला, दिनेश जोशी, गिरीश साह, दीपक, गौरव जोशी, कपिल पारछे, दीपक जोशी, कुंदन कनवाल, सोनू कनवाल, अभिमन्यु देवड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed