{"_id":"5d20e5db8ebc3e6ca56c29dd","slug":"ujjwala-honored-for-traveling-from-leh-to-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से लेह-लद्दाख की यात्रा करने वाली उज्ज्वला सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से लेह-लद्दाख की यात्रा करने वाली उज्ज्वला सम्मानित
Sat, 06 Jul 2019 11:48 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में उज्जवला को सम्मानित करते विधायक और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर बाइक से लेह-लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों को फतह कर लौटी यहां चौबटिया की बेटी उज्ज्वला सती का प्रशासन और सेना की तरफ से सम्मान किया गया। जीआईसी में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने उज्ज्वला सती के प्रयासों की सराहना की और उपस्थित लोगों से बेटियों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में एमबीए की छात्रा उज्ज्वला सती को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक करन माहरा ने उज्जवला सती के साहसिक प्रयासों की सराहना की। कहा कि बेटियों का संस्कार देने के साथ-साथ शिक्षित करने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने भी बालिकाओं के प्रोत्साहन पर जोर दिया। उज्ज्वला की माता खष्टी देवी ने भी विचार रखे। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधा। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने संचालन करते हुए कहा कि बेटियां कहीं भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने बेटियों पर स्वरचित कविताएं भी प्रस्तुत कीं। उज्ज्वला ने बोर्ड परीक्षा की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया। उज्ज्वला के पिता जगदीश सती, दादी निर्मला सती सहित तमाम परिजन मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस सीओ वीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनविंदर कौर, डॉ. शिवराज बिष्ट, 15 गढ़वाल से पहुंचीं रोशना, नायब तहसीलदार जेके पांडे, राजेंद्र जसवाल आदि मौजूद रहे। उधर झूलादेवी में सेना के सहयोग से उज्ज्वला सती का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
उज्जवला के सम्मान में बाइक स्कूटी रैली
रानीखेत। उज्ज्वला सती के सम्मान में महिलाओं की मोटर साइकिल, स्कूटी रैली भी निकली। जीजीआईसी से विधायक माहरा, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने रैली को रवाना किया। रैली में स्वयं विधायक माहरा ने भी प्रतिभाग किया। रैली बाजार होते हुए मालरोडी पहुंची। इसके बाद झूलादेवी में सेना के सहयोग से उज्ज्वला सती का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उज्ज्वला सहित रैली में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागी महिलाओं, एनसीसी गर्ल्स कैडेटों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 15 गढ़वाल के बैंड ने भी शानदार धुन बिखेरी।