फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UDS youths ran to make future in army

सेना में भविष्य बनाने के लिए सोमनाथ मैदान में दौड़े यूडीएस के युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
UDS youths ran to make future in army
भर्ती के लिए दौड़ लगाते ऊधम सिंह नगर के युवक। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की खुली भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन ऊधमसिंह नगर जिले के युवकों ने किस्मत आजमाई। लगभग तीन हजार से अधिक युवक सुबह मैदान में पहुंच गए। तमाम प्रशिक्षण से गुजरने के बाद 19 सौ युवकों को दौड़ का मौका मिला। जिसमें से 400 युवक सफल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि आठ साल बाद हो रही खुली भर्ती के लिए खासी संख्या में यहां ऊधमसिंह नगर के युवक पहुंच गए। एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित इस भर्ती रैली को जिलेवार आयोजित किया गया है। कुमाऊं के छह जिलों के लिए यह भर्ती रैली आयोजित की गई है। पहले दिन ऊधमसिंह नगर जिले के युवक भर्ती के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

तड़के मैदान के बाहर तीन हजार से अधिक युवक पहुंच गए थे। इसके बाद प्री हाइट परीक्षण किया गया। 19 सौ युवकों को दौड़ने का मौका मिला। सोमनाथ मैदान में खुशनुमा मौसम में युवक दौड़े। जिसमें से चार सौ युवक दौड़ में सफल हुए। प्रमाण पत्रों की जांच सहित तमाम कार्रवाई भी मैदान में जारी हैं। युवकों को कई तरह के शारीरिक परीक्षण से भी गुजरना पड़ा। यहां भर्ती अधिकारी कर्नल बीएस चिकारा सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भर्ती युवकों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर के छह विद्यालयों में युवकों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed