फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UdaiShankar Academy Celebration

खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
UdaiShankar Academy Celebration
अल्मोड़ा के उदयशंकर नृत्य, संगीत अकादमी में कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नृत्य सम्राट उदय शंकर की जयंती बुधवार को फलसीमा स्थित उदयशंकर नृत्य, संगीत अकादमी में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सामाजिक और सांस्कृतिक समिति विहान के कलाकारों ने प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व. बृजेंद्र लाल साह कृत कुमाऊंनी लोक गाथा भस्मासुर नृत्य नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि नृत्य सम्राट उदयशंकर ने पूरी दुनियां में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। युवा रंगकर्मियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि स्थानीय रंगकर्मियों के प्रयास से उदयशंकर की जयंती मनाई जा रही है यह सराहनीय है लेकिन जिला और सरकार के स्तर पर भी उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। आकाशवाणी केंद्र निदेशक प्रतुल जोशी ने नृत्य सम्राट उदयशंकर से जुड़ी कई जानकारियां दी। डॉ. सीपी फुलोरिया ने नृत्य सम्राट उदयशंकर के अल्मोड़ा यात्रा के बारे में बताया। इस मौके पर सामाजिक और सांस्कृति समिति विहान के कलाकारों ने प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व. बृजेंद्र लाल साह कृत कुमाऊंनी लोक गाथा भस्मासुर नृत्य नाटिका का मंचन किया। निर्देशन रमेश लाल ने किया। संगीत निर्देशन अमित बुधोड़ी ने किया। पार्वती की भूमिका में ममता वाणी भट्ट, शिव की भूमिका में दिव्यांशु चतुर्वेदी, विष्णु की भूमिका में राकेश कुमार आदि ने अभिनय किया।
विज्ञापन

कोरस में संदीप नयाल, दिव्या जोशी, निशा मेहरा, श्वेता शर्मा आदि शामिल है। संगीत में मुख्य गायक अमित, चंद्रशेखर पांडे, जानकी, ढोल में लक्ष्मण भट्ट, हुड़का, विणाई में भास्कर भौर्याल, थाली वादन में संतोष कुमार ने संगत दी। घुश्वमेश्वर महिला समिति ने शगुन आंखर, झोड़ा गायन किया। उन्होंने खोल दे माता खोल भवाना धरम किवाड़ा...आदि झोड़े की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ रंगमकर्मी गोपाल नयाल ने मटका नृत्य प्रस्तुत किया। निर्मल पंत और राजेंद्र नयाल ने शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम प्रस्तुती से समा बांध दिया। कार्यक्रम के संयोजक यूसुफ तिवारी और सह संयोजक रंगकर्मी देवेंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, भास्कर चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed