{"_id":"6afcad0748228192ad017d20","slug":"two-wheeled-vehicles-will-not-be-allowed-during-school-hours-almora-news-c-232-1-alm1020-151137-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्कूल समय में नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्कूल समय में नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन
Wed, 18 Nov 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बावन सीढ़ी के पास स्थित मार्ग को नगर निगम ने दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। पूर्व में लगातार विवाद होने के चलते नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर गेट लगाकर दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। अब नगर आयुक्त के निर्देश पर गेट हटाकर रास्ता खोल दिया गया है।
नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने मार्ग खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। इसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक और नायब तहसीलदार से मौके की जांच कराई गई। जांच आख्या में संबंधित मार्ग को सार्वजनिक मार्ग की श्रेणी में बताया गया। रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने वहां लगा गेट तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए। हालांकि, मार्ग पर स्थित विद्यालय के खुलने और छुट्टी होने के समय दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम के इस निर्णय से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।