फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two thousand students participated in the Culture Knowledge Examination

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में दो हजार छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two thousand students participated in the Culture Knowledge Examination
अल्मोड़ा में संस्कृति ज्ञान परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से सोमवार को जिले के 44 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें दो हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में केंद्रीय विद्यालय, होली एंजिल स्कूल, जीआईसी भगतोला, महर्षि विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव, विवेकानंद बालिका विद्यालय, एडम्स, जीआईसी, जीजीआईसी, एसएसजे परिसर समेत कुल 44 विद्यालयों में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा दिन में बारह बजे से एक बजे तक हुई। परीक्षा के संयोजक भीम सिंह अधिकारी और राम सिंह बिष्ट ने बताया कि कक्षा पांच से स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का उद्देश्य जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। परीक्षा से एक माह पूर्व प्रतिभागियों को अध्ययन के लिए शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पुस्तक दी जाती है। बाद में उसी पुस्तक से प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed