{"_id":"6509ec18687d2b671d0841b4","slug":"two-smugglers-arrested-with-1442-grams-of-smack-almora-news-c-232-1-alm1001-3108-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 14.42 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 14.42 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ों में लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अल्मोड़ा में एक स्कूल के पास एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने 14.42 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर युवाओं को बेचने की फिराक में थे।
नगर के एडम्स स्कूल के पास चेकिंग अभियान चला रही एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने बीते सोमवार को एक बुलेट को रोका और उसमें सवार शौर्य पांडे (30) निवासी बिरौड़ा, कौसानी, बागेश्वर और अंकित सिंह (24) निवासी एनटीडी, अल्मोड़ा की तलाशी ली।
शौर्य के पास से 10.12 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू, अंकित के पास से 2.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने बुलेट को सीज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रुद्रपुर से स्मैक खरीदकर इसे पहाड़ी क्षेत्र में युवाओं को ऊंचे दाम में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। टीम में एसआई विजय नेगी, कांस्टेबल राकेश भट्ट, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मो. यामीन शामिल रहे।
बीते एक साल में अल्मोड़ा पहुंची 800 ग्राम से अधिक स्मैक
अल्मोड़ा। पहाड़ में स्मैक तस्करी का धंधा खूब फलफूल रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते एक साल में मैदानी क्षेत्रों से 800 ग्राम से अधिक स्मैक अल्मोड़ा पहुंची है। यह मामले पुलिस की पकड़ में आए हैं। इससे इतर ऐसे कई मामले होंगे जिनमें तस्कर पकड़े नहीं गए और स्मैक की बड़ी खेप युवाओं को बंटी होगी। संवाद
पकड़े गए अधिकतर आरोपी युवा
अल्मोड़ा। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्करी में लिप्त अधिकतर आरोपी युवा हैं। बीते एक साल में स्मैक तस्करी के पांच से अधिक मामलों में पुलिस ने आठ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया, इनमें छह से अधिक युवा शामिल हैं। इन मामलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा नशे की गिरफ्त में फंसने के साथ ही उनका तस्करी की तरफ रुझान बढ़ा है। संवाद
कोट
स्मैक तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दोनों आरोपी मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर इसे युवाओं को बेचने की फिराक में थे। - आरसी राजगुरु, एसएसपी, अल्मोड़ा।