फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two Parking will be soon in Almora

नौ करोड़ की लागत से नगर में बनेंगे दो वाहन पार्किंग स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two Parking will be soon in Almora
महेंद्र कुमार यादव, ईओ नगर पालिका अल्मोड़ा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में अब जल्द ही वाहन पार्किंग की समस्या कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये का आगणन बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा है। शासन से मंजूरी मिलते ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। पालिका प्रशासन के नगर में पांच वाहन पार्किंग स्थल है और दो निजी पार्किंग स्थल भी हैं। नगर में वाहनों के बढ़ते दबाव के लिए इतनी पार्किंग पर्याप्त नहीं हैं। पर्यटन सीजन में यहां वाहनों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की समस्या और विकराल हो जाती है। कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर में पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाने के लिए नगर पालिका ने नौ करोड़ रुपये का आगणन बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा है। दोनों पार्किंग स्थल तीन मंजिला होंगे जिसमें से दो तल में दोपहिया और एक तल में चौपहिया वाहन खड़ा करने की व्यवस्था होगी। राजकीय इंटर कॉलेज के पार्किंग स्थल की क्षमता करीब 65 और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पार्किंग स्थल की क्षमता करीब 25 वाहन पार्क करने की होगी।
विज्ञापन

नगर में कुछ समय पूर्व वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए थे। चयनित स्थल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज भी है। दोनों स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये का आगणन बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार यादव, ईओ नगर पालिका अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed