फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two New Police Station In Almora

Almora News: जिले के देघाट और धौलछीना में थाने, तीन स्थानों पर खुली चौकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two New Police Station In Almora
अल्मोड़ा। जिले राजस्व क्षेत्र देघाट, धौलछीना में थाने और जागेश्वर, मजखाली, भौनखाल में चौकी खुल गई है। नव सृजित थानों और चौकियों में थानाध्यक्ष, चौकी प्रभा रियों की तैनाती कर दी है। अब राजस्व क्षेत्र में रेगुलर पुलिस की तैनाती होने से लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल देघाट, धौलछीना, जागेश्वर, मजखाली, भौनखाल राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गांवों से राजस्व पुलिस हटने और पुलिस कार्य क्षेत्र के नए परिसीमन के बाद देघाट आदि स्थानों में थाने और चौकियां खुलने का शासनादेश जारी हुआ है। शासनादेश के बाद जिले के देघाट और धौलछीना में थाने और मजखाली, जागेश्वर और भौनखाल में पुलिस चौकियां खुल गई हैं। अब तक ये क्षेत्र राजस्व पुलिस के पास थे। थाना और चौकियां खुलने के बाद अब ये क्षेत्र रेगुलर पुलिस के पास आ गए हैं। राजस्व पुलिस क्षेत्र में कई बार अपराध होने पर अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। फिर अपराध से संबंधित मामले रेगुलर पुलिस को हस्तांतरण किए जाते हैं। कई मामले इसमें काफी समय लग जाता है जिसका फायदा अपराधियों को मिलता है। अब राजस्व क्षेत्र में नए थाने और चौकियां खुलने से ग्रामीणों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन

इंसेट
राहुल देघाट थानाध्यक्ष, सुशील धौलछीना थानाध्यक्ष बने
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि राजस्व क्षेत्र में खुले थानों और चौकियों में थानाध्यक्ष और चाौकी प्रभारियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि राहुल राठी को देघाट थानाध्यक्ष, सुशील कुमार को धौलछीना थानाध्यक्ष, मीना आर्या को जागेश्वर चौकी प्रभारी, मोहन सिंह सौन को मजखाली चौकी प्रभारी, जगत सिंह को भौनखाल चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में नए थानों और चौकियां को जल्द अस्तित्व में लाया जाएगा। नव सृजित दो थानों में थानाध्यक्ष और तीन चौकियों में चौकी प्रभारियों की तैनाती कर दी है।
-प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed