फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two National Highways Blocked Due to Heavy Rain

अल्मोड़ा में दो राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटे रहे बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two National Highways Blocked Due to Heavy Rain
हल्द्वानी स्टेट हाईवे में भुजान के पास आया मलबा और पत्थर। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से अल्मोड़ा जिले से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित चार सड़कें बंद हैं। जगह-जगह मलबा आने से जिले के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग भी कई घंटे बंद रहे। इनमें से पांच मोटर मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि अभी भी चार मोटर मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

घाट-पनार एनएच में अल्मोड़ा- कौसानी बिरोड़ी मंदिर के पास बोल्डर आ गिरे, इससे आधा घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा। सोमेश्वर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सड़क में आया मलबा हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, अल्मोड़ा-रानीखेत एनएच में कोसी से आगे पेड़ टूट कर गिर गया, इससे मार्ग कई घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। वुडनकटर की सहायता से पेड़ को काट कर यातायात सुचारु कराया। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों में मलबा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एनएच घाट-पनार, उदेड़ीखान-बेल्टा मोटर मार्ग, तलेट बैंड- बिखोला मोटर मार्ग, गजार- कोटाली मोटर मार्ग, पातलीबगड़-गणनाथ मोटर मार्ग, सिमलखेत-भनोली मोटर मार्ग, ताड़ीखेत कोट मोटर मार्ग, रतखान-चौमू, बिनौली मोटर मार्ग कई घंटे बंद रहे। सड़के बंद होने की सूचना मिलने पर मलबा हटाने के लिए जेेसीबी भेजी गई। रविवार शाम को चार मोटर मार्ग खुल गए हैं जबकि एनएच घाट-पनार, उदेड़ीखान-बेल्टा मोटर मार्ग, तलेट बैंड- बिखोला मोटर मार्ग, बिनौली मोटर मार्ग समेत एक अन्य मोटर मार्ग अभी बंद पड़े हैं।
सड़के बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से खेती को भी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों ने सब्जी बोई थी लेकिन खेतों में जल भराव होने से सब्जी को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते पुराने कलक्ट्रेट के समीप में सरकारी आवासी भवन की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते सड़कों की हालत भी काफी खराब है। नगर के माल रोड, लोअर माल रोड, लिंक रोड, धारानौला मोटर मार्ग समेत ग्रामीण मोटर मार्गों में सड़कों में बने गड्ढ़े में पानी भर गया।
तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री लुढ़का
अल्मोड़ा। बारिश से तापमान में लगातार गिरावट आई है। सात अक्तूबर को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 21, न्यूूनतम 17 रहा। आठ अक्तूबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, न्यूूनतम तापमान 16 डिग्री, रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 84.2 मिमी, रानीखेत में 58.6 मिमी, चौखुटिया में 39 मिमी, सोमेश्वर में 50 मिमी, भिकियासैंण में 50 मिमी, जागेश्वर में 62 मिमी, ताकुला में 60.5 मिमी, सल्ट में 33.5 मिमी, जयंती में 73 मिमी, मासी में 38.5 मिमी बारिश हुई। संवाद
स्याल्दे के विनोद नदी का जल स्तर बढ़ा
स्याल्दे। स्याल्दे क्षेत्र में 56 घंटे से लगाता बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त है। क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई थी। बारिश न होने से जल स्रोतों का पानी कम हो गया था। बारिश से होने से जीवनदायिनी विनोद नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है।
लोगों ने सब्जियों की स्टाक करना शुरू किया
अल्मोड़ा। रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते नगर का बाजार बंद रहा। बारिश होने की वजह से संडे बाजार भी नहीं लगा था। बाजार में चहल पहल रही। सब्जी की किल्लत होने की आशंका के चलते लोगों ने सब्जियों का स्टाक करना शुरू कर दिया है। रविवार को बाजार में सब्जियों की कोई किल्लत नहीं रही। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि अभी पर्याप्त सब्जी है लेकिन लोगों को आशंका है कि यदि मौसम खराब रहा तो सब्जियों की किल्लत हो सकती है। लोगों ने सब्जियों का स्टाक करना शुरू कर दिया है।
तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही
अल्मोड़ा। बारिश के चलते नगर और ग्रामीण इलाकों में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर के माल रोड, थपलिया, सरकार की आलाी समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार को तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि तकनीकी फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया बाद में इसे ठीक कर दिया गया। संवाद
भुजान के पास लगातार गिर रहा मलबा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बाजार क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बारिश काश्तकारों को गहरे जख्म दे गई है। अश्विन मास में लोगों ने घास काटने के लिए मजदूर लगाए थे, इसके अलावा दलहनी फसलें भी काटी थी, बारिश के कारण यह सब खराब हो गया है। उधर, हल्द्वानी रानीखेत मोटर मार्ग में भुजान के पास लगातार मलबा गिरने की सूचना है, वहां विभाग की जेसीबी मलबा हटाने का काम कर रही है, फिलहाल सड़क खुली हुई है। लोनिवि के एई केएस बिष्ट ने बताया कि मार्ग सुचारु है। विभाग ने जेसीबी को वहां पर तैनात किया है।
हरसीला में बोल्डर गिरने से बागेश्वर-कपकोट एनएच बाधित
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाली चोटियों में रविवार को भी हिमपात हुआ। बारिश के दौरान ढूंगापाटली में कमला देवी पत्नी बचे सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बागेश्वर-कपकोट एनएच भारी बोल्डर गिरने से काफी देर बाधित रहा।
रविवार को कर्मी, झूनी, खलझूनी क्षेत्र की ऊंची चोटियों के साथ ही बुग्यालों में बर्फबारी की सूचना है। आबादी क्षेत्र में अब तक हिमपात नहीं हुआ है। ताजा हिमपात और बारिश से ठंड का असर बढ़ गया है। बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नगर के स्टेशन रोड, मंडलसेरा समेत कई सड़कों पर जलभराव हो गया। मंडलसेरा, स्टेशन रोड, मालरोड पर पड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गड्ढों में भरा पानी वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों और दुकानों में गिर रहा था। नगर की मंडलसेरा सड़क कई स्थानों पर कीचड़ से सन गई है।
कठायतबाड़ा में रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत आ रही है। गनीमत है कि लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के दौरान जिले में कोई बड़ा नुकसान देखने को नहीं मिला।

द्वारिकाछीना में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरा
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक द्वारिकाछीना में बिजली की लाइन पर पोल गिरने से कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से जौलकांडे, बोरगांव, अमसरकोट, धारी, डोबा समेत कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने बिजली की लाइन पर गिरे पेड़ को हटाया। बिजली की लाइन की मरम्मत में लगातार हो रही बारिश से बाधा आई।

कफलीखान-भनोली-सिमल स्टेट हाईवे से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद

कफलीखान-भनोली-सिमल स्टेट हाईवे से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के गरमपानी-खैरना बाजार के निकट सियार नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

अल्मोड़ा के गरमपानी-खैरना बाजार के निकट सियार नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद- फोटो : ALMORA

स्याल्दे के विनोद नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद

स्याल्दे के विनोद नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद- फोटो : ALMORA

सोमेश्वर-कौसानी रोड से मलबा और पत्थर हटाते पुलिस कर्मी। संवाद

सोमेश्वर-कौसानी रोड से मलबा और पत्थर हटाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed