फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two laborers stole pistol and cartridges

Almora News: घर में निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों ने चुरा ली पिस्टल और कारतूस

Sun, 29 Oct 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two laborers stole pistol and cartridges
 अल्मोड़ा में पुलिस की गिरफ्त में पिस्टल और कारतूस चोरी करने के आरोपी। संवाद
अल्मोड़ा। व्यापारी के लॉकर से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चुराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी व्यापारी के घर में मजदूरी करते थे। आरोप है कि मौका मिलते ही दोनों ने पिस्टल और कारतूस चुरा लिए और जिले से फरार होने की फिराक में थे।
विज्ञापन




अल्मोड़ा के राजपुरा निवासी नीरज पवार ने शनिवार को कोतवाली में लॉकर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक व्यापारी नीरज के घर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें उसने मजदूर लगाए हैं। इसी निर्माण कार्य में लगे लगुनाथ वार्ड, चंपारण, बिहार निवासी सुमन कुमार (20) और दीपक कुमार (20) ने मौका मिलते ही लॉकर से पिस्टल व जिंदा कारतूस चुरा लिए और इसे घर के आसपास ही छुपा दिया। काम खत्म होने के बाद दोनों इन्हें लेकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को नगर से पांच किमी दूर लोधिया से गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी, हिमांशु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed