{"_id":"6043d7478ebc3e5916634fe4","slug":"two-inferior-engineers-were-reprimanded-for-negligence-garud-news-hld417288137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो अवर अभियंताओं को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो अवर अभियंताओं को लगी फटकार
विज्ञापन
गरुड़ में मनरेगा की समीक्षा बैठक में कर्मचारी
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीडीओ कैलाश नाथ तिवारी ने विकास खंड के एक ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और मनरेगा के दो जेई को यथा समय एमबी न करने पर फटकार लगाई। उन्होंने सभी को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि डीएम विनीत कुमार ने डीडीओ से विकास खंड गरुड़ जाकर मनरेगा की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। डीडीओ ने मनरेगा की विकास खंड स्तरीय समीक्षा बैठक ली। डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी मुकुल जोशी को लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। ग्राम विकास अधिकारी दीपक मनरवाल को मनरेगा कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी।
डीडीओ ने मनरेगा जेई सतीश बोरा और आसिफ खान को यथा समय मनरेगा के कार्यों की एमबी न करने पर फटकार लगाई। उन्होंने कार्यप्रणाली में बदलाव न लाने पर दोनों का मानदेय रोकने की चेतावनी दी। डीडीओ ने रोजगार सेवकों से मनरेगा के कार्यों की हर रोज की सूचना खंड विकास अधिकारी को देने के लिए कहा। बैठक में खंड विकास अधिकारी भाकुनी त्रिलोक सिंह भाकुनी, सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार तिवारी आदि थे।