Car Accident: अल्मोड़ा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक घायल
अल्मोड़ा में देर रात एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा में देर रात एक कार (DL4 CNE 9465) करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड कि तरफ आ रही थी, नौगांव पीपली के पास कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
मृतकों के नाम
- मनोज सिंह बिष्ट (30) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा
- अजय शर्मा (42) पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी सकूरपुर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली शामिल है।
घायल का नाम-
- पुष्कर सिंह भंडारी