फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two accused of attempted rape acquitted

Almora News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो आरोपी दोषमुक्त

Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two accused of attempted rape acquitted
अल्मोड़ा। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी जगदीश सिंह और उमेद सिंह निवासी भनोली अल्मोड़ा को विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है। आरोपियों के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह मियान ने बताया कि पीड़िता ने 12 अप्रैल 2021 को राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


इसके मुताबिक दोनों ने उसे पालतू जानवर को गोठ में बांधने के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह जानवर को बांधने गोठ में गई तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मामला न्यायालय में चल रहा था, जिस पर बृहस्पतिवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed