फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Twenty Point Programme

बीस सूत्रीय कार्यक्रम

Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

बीस सूत्रीय कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने विकास भवन में हुई बैठक में अधिकारियों से बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाने को कहा। निर्देश दिए कि विभाग स्वीकृत धनराशि समय से व्यय करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जो विभाग डी श्रेणी में हैं वह फरवरी तक बी और सी श्रेणी वाले विभाग ए श्रेणी में आने की कोशिश करें। डी श्रेणी के विभाग जल निगम, सिंचाई, स्वजल विभाग लक्ष्य प्राप्त कर ठोस कार्ययोजना बनाएं, ताकि स्वीकृत राशि समय से व्यय की जा सके।
विज्ञापन


 स्वजल के माध्यम से बनाए जाने वाले शौचालयों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए वन विभाग वन पंचायतों के प्रस्तावों को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में 262 के सापेक्ष 179 आवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों से मार्च तक स्वीकृत धनराशि शत-प्रतिशत व्यय करने को कहा। ताकि जिला अव्वल स्थान प्राप्त कर सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी इला पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed