फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Twelve Bedhu Paco Paco Masa Nran Myrica esculenta Cata ...

बेड़ू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता...

Sun, 01 Jan 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Twelve Bedhu Paco Paco Masa Nran Myrica esculenta Cata ...
स्‍थापना दिवस समारोह में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सालम के अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक के गांव चौकुना में नव युवक मंगल दल का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को सही सोच के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश के विकास में सहयोग करना होगा। 


कुंजवाल ने युवक मंगल दल चौकुना की ओर से गांव में स्वच्छता, बच्चों की छुट्टियों में विशेष रूप से पढ़ाने के लिए कक्षाएं संचालित करने, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने आदि प्रयासों की सराहना की। शहीद नर सिंह धानक, भवान सिंह धानक को याद करते हुए कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने युवाओं से बुराईयों से दूर रहकर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन



इस मौके पर  स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेड़ू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला.., स्वर्ग तारा हाइ जुनेली राता को सुणलो तेरी मेरी बाता.. समेत कई कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कुमाऊंनी कवि राजेंद्र ढैला ने कुमाऊंनी कविता सुनाई। मंगल दल के अध्यक्ष कृष्णा धानक ने दल द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रताप सिंह धानक ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान बोरा, गिरीश जोशी, प्रताप राम, विशन नेगी, जीत सिंह धानक, मनोहर सिंह, त्रिलोक नगरकोटी  ने विचार रखे। संचालन कृष्णा धानक और पूर्व प्रधान गंगा सिंह धानक ने किया।



। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नर सिंह धानक के पैतृक गांव चौकुना के लिए निर्माणाधीन दन्योली-चौकुना मोटर मार्ग से नौगांव पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने सड़क का निर्माण शुरू करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया और स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed