{"_id":"5be9d000bdec220a7e0f882a","slug":"tusker-elephant-broke-the-glass-of-the-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कर हाथी ने वाहनों के शीशे तोड़े, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टस्कर हाथी ने वाहनों के शीशे तोड़े, जाम लगा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट विकासखंड के रामनगर-मोहान मोटर मार्ग में मोहान के पास सोमवार तड़के एक टस्कर हाथी सड़क में आ गया। हाथी ने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। हाथी ने बस और टैक्सियों की छतों में रखे राशन, सब्जी को चट कर डाला। साथ ही अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा दिया। इस दौरान सड़क में डेढ़ घंटा जाम लगा रहा। यात्री और वाहन चालकों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
सोमवार की सुबह रामनगर-मोहान मोटर मार्ग में मोहान के पास करीब साढ़े चार बजे एक टस्कर हाथी सड़क में आ गया है। टस्कर हाथी ने बस और टैक्सियों के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान हाथी ने वाहनों के छतों में रखे गए राशन, सब्जी आदि सामग्री को चट कर लिया। हाथी का तांडव देखकर वाहन चालक वाहनों को सड़क पर ही छोड़ गए और आसपास छिपकर अपनी जान बचाई। हाथी के सड़क में उत्पात मचाने पर मार्ग में करीब डेढ़ घंटा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उजाला हो जाने पर हाथी खुद ही जंगल की तरफ चला गया। प्रत्यक्षदर्शी दीवान सिंह ने बताया कि वह मौलेखाल को आ रहे थे। इसी दौरान सुबह साढ़े चार बजे टस्कर हाथी सड़क में आ धमक गया और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।