फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Turns out road safety rally in Almora

अल्मोड़ा में निकली सड़क सुरक्षा रैली

Fri, 15 Jan 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/अल्मोड़ा। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Turns out road safety rally in Almora

 सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। पुलिस कर्मी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे थे। पुलिस की जागरूकता रैली प्रात: कोतवाली से शुरू हुई।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी हाथों में बैनर लिए हुए चल रहे थे। वह दोपहिया वाहन चालकों से हेल्मेट पहनने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, चौपहिया वाहन चालकों से गति पर नियंत्रण करने, सीट बेल्ट लगाकर चलने, वाहन चलाने के दौरान शराब के सेवन और मोबाइल पर बात नहीं करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी केएस नगन्याल की अगुवाई में निकली रैली पुलिस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में कोतवाल पीसी भट्ट, यातायात निरीक्षक जीएस हरड़िया, उपनिरीक्षक टीएस अधिकारी, गोविंद भट्ट, एनटीडी चौकी प्रभारी गणेश मनौला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस, आरटीओ, आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बगैर हेलमेट दोपहिया दौड़ा रहे चालकों को रोककर उन्हें भी यातायात का पाठ पढ़ाया। इससे पूर्व विजय चौक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

जिसमें डॉ. दीपप्रकाश पार्की ने 70 से अधिक चालकों के आंखों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान की कमान स्वयं एआरटीओ विमल कुमार पांडेय ने संभाली। हादसों के बारे में बताया, बचाव के गुर भी बताए।


कई लोग बगैर हेलमेट के वाहन दौड़ा रहे थे। एआरटीओ ने उन्हें रोककर यातायात के नियम बताए। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अभियान में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हेमंत वर्मा, कोतवाल पीएल वर्मा सहित आईटीबीपी, एआरटीओ के जवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed