{"_id":"59c78d5e4f1c1b2b688b64bc","slug":"tuneari-malla-binola-route-closed-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मार्ग तीन दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मार्ग तीन दिन से बंद
almora
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन जैंती-नयासंग्रौली मोटर मार्ग में जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई से सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण मार्ग में पिछले तीन दिनों से चौपहिया वाहनों की आवाजाही ठप है। जिससे ग्रामीणों और रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2016 से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जैंती-नयासंग्रौली मोटर मार्ग का निर्माण सुनाड़ी-मल्ला बिनौला के किमी एक से किया जा रहा है। निर्माणाधीन जैंती-नयासंग्रौली मोटर मार्ग में जेसीबी मशीनों से किए जा रहे कटान से सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन सड़क के कटान से सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मोटर मार्ग पर करीब 250 मीटर तक के दायरे में दरारें आ चुकी हैं। भूमि धंसने से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सुनारी-मल्ला बिनौला मोटर मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती के अलावा मल्ला बिनौला, तल्ला बिनौला, दयाल, गुलठी, बांजधार, भाबू, बसगांव, ल्वाली, बिराड़, कालाडुंगरा, छीमान, अड़ौली, बचकांडे, निरई, ध्यूलीधौनी, छानाखरकोटा, जेली, सिमेला समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है।
विज्ञापन
56 गांवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती से जोड़ने वाला यह एक मात्र मार्ग है।
सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मोटर मार्ग में चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद है। इस कारण ग्रामीणों और रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर मल्ला बिनौला की प्रधान विमला देवी, भाबू के प्रधान गंगा दत्त भट्ट, ल्वाली की प्रधान शांति देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह भंडारी आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सुनाड़ी-मल्ला बिनौला मार्ग को बड़े वाहनों के लिए तत्काल खोलने की मांग की है। इधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता वीएम गिरि ने बताया कि तीन दिन लगातार हुई बारिश से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। संबंधित ठेकेदार को दीवार बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग को शीघ्र खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन