फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trouble for swinging strings in the air

हवा में झूलते तार बने लोगोें के लिए मुसीबत 

Tue, 13 Nov 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 13 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trouble for swinging strings in the air
कांडा पड़ाव की बाजार में बिजली के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे दावत।अ - फोटो : अमर उजाला
 कांडा तहसील की प्रमुख बाजार के कालिका माता के मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बिजली के हवा में झूल रहे हैं। तेज हवा और खराब मौसम के दौरान तारों के टूटने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर तहसीलदार ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को तारों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि कांडा पड़ाव की बाजार स्थित कालिका माता के मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बिजली के तारों का मकड़जाल बना हुआ है। हवा झूलते तारों के खराब मौसम में टूटकर रास्ते में गिरने का खतरा बना है। तारों के अचानक टूटने पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा निगम से तारों को कसने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। व्यवसायी अशोक जोशी समेेत कई लोगों ने तहसीलदार को इस मामले में पत्र देकर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की। तहसीलदार मेनपाल सिंह ने ऊर्जा निगम के ईई को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इधर ऊर्जा निगम के ईई बीएन पांडे ने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed