{"_id":"6ae638536dd3542467091b44","slug":"tributes-paid-to-the-martyrs-on-the-36th-anniversary-of-kar-seva-almora-news-c-232-1-shld1002-150547-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कारसेवा की 36वीं वर्षगांठ पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कारसेवा की 36वीं वर्षगांठ पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 01 Nov 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मल्ला महल स्थित राम मंदिर में दीप जलाते लोग।
अल्मोड़ा। अयोध्या में 30 अक्तूबर 1990 को हुई प्रथम कारसेवा की 36वीं वर्षगांठ पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से नगर निगम सभागार में संगोष्ठी हुई।
इस दौरान राम जन्मभूमि आंदोलन के बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मल्ला महल स्थित राम मंदिर में 251 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। आंदोलन से जुड़े स्थानीय कारसेवक राजीव गुरुरानी और रंजीत भंडारी को सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक कमल ने सन 1528 में मंदिर ध्वंस से लेकर छह दिसंबर 1992 के घटनाक्रम और भव्य मंदिर निर्माण तक के ऐतिहासिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। राजीव गुरुरानी ने कहा कि वर्ष 1990 के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अल्मोड़ा में हुआ घटनाक्रम यहां के इतिहास का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आज की युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक संघर्ष और कारसेवकों के अतुलनीय योगदान की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए विहिप जिलाध्यक्ष गोविंद रावत ने कहा कि कारसेवकों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मनीष कुमार जोशी और राजीव गुरुरानी की ओर से तैयार की गई 10 मिनट की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें 13 अक्तूबर 1990 को अल्मोड़ा में घटित ऐतिहासिक घटनाक्रम और रामभक्तों के संघर्ष को दिखाया गया। संचालन जिला मंत्री विजय सिराड़ी ने किया।