{"_id":"574c93a64f1c1b0209108bd7","slug":"trees-are-cut-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए कट रहे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए कट रहे पेड़
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 31 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए कट रहे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। लंबी प्रतीक्षा के बाद क्वारब-कोसी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन आरोप है कि निर्माण एजेंसी एनजीटी के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है और सड़क बनाने के लिए पेड़ों को बेतरतीब तरीके से काटा जा रहा है। हवालबाग विकासखंड के सुनौला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गांव के समीप मार्ग निर्माण को छपान के लिए चिन्हित संख्या से अधिक चीड़ के पेड़ों के कटान का आरोप लगाया है। लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम विवेक राय ने उप प्रभागीय वनाधिकारी और तहसीलदार को पेड़ों के कटान के मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में क्वारब-कोसी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों के छपान के लिए विभाग ने पेड़ चिन्हित किए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क के निर्माण के लिए छपान से अधिक पेड़ों का कटान इस सड़क में कर दिया है। ग्राम पंचायत की भूमि में स्थित पेड़ों का भी कटान किया गया है लेकिन इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई है। आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने 169 पेड़ों के छपान की अनुमति दी है परंतु करीब पौन किमी क्षेत्र में ही 163 पेड़ काट दिए गए हैं, जबकि अभी करीब आधा किमी क्षेत्र से होकर सड़क बननी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पेड़ों का अवैध कटान रोकने और मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मटेला गांव के प्रधान संजय बिष्ट, जीवन सिंह, भीम सिंह, मदन सिंह, पान सिंह, हरीश सिंह, रमेश सिंह, भाष्कर नेगी, सोबन सिंह, गोविंद सिंह, नंदन सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी आदि शामिल हैं। इधर लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम विवेक राय ने उप प्रभागीय वनाधिकारी और तहसीलदार को पेड़ों के कटान के मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।