फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training in Almora

मौन पालन करने के तरीके बताए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Training in Almora
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा में आयोजित प्रशिक्ष? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के इनविस केंद्र की ओर से वन्य मौन पालन और प्रसंस्करण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मौन पालन की बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षणार्थियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन हैंड ऑन ट्रेनिंग से मौन पालन से स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

धारी के मौन पालक प्रेमबल्लभ पांडे ने मौन पालन की चुनौतियां, ग्रीष्म कालीन, वर्षा ऋतु में मौन वंशों का बचाव की तकनीक बताई। चौरा के मौनपालक नारायण सिंह ने मौन बॉक्सों के रखरखाव, उनकी स्वच्छता, परंपरागत, आधुनिक तरीकों से मौनपालन की जानकारी दी। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में भी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कीटों का परागण में महत्व बताया गया। राजकीय मौन पालन केंद्र ज्योलीकोट नैनीताल में पीएस कनवाल, यशोदा रावत, विनोद कुमार ने विभिन्न प्रकार के मौन बॉक्स, विभिन्न मौन वंशों के लिए अनुकूल मौन बॉक्स बनाने की जानकारी दी। समापन पर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक कोसी के शाखा प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने प्रशिक्षणार्थियों को ऋण योजनाएं बताईं। इनविस सचिवालय से प्रमाणित प्रमाणपत्र और मौन बॉक्स भी बांटे। कार्यक्रम में इनविस केंद्र के समन्वयक डॉ. गिरीश नेगी, डॉ. रवींद्र जोशी, डॉ. प्रदीप टम्टा, डॉ. महेशानंद, विजय सिंह बिष्ट, कमल किशोर टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed