{"_id":"6a0f4ad37fe950a68c0773c5","slug":"training-given-to-election-officials-almora-news-c-231-1-bgs1001-125084-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर से जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंडे और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल सहित सभी ईआरओ, एईआरओ, डीएलएमटी और एएलएमटी मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ की सहायता के लिए हेल्पिंग हैंड के रूप में कार्मिकों की तैनाती करने और ईआरओ और एईआरओ स्तर पर बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनैतिक दलों के साथ डीईओ और ईआरओ स्तर पर नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर दिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय तथा ईआरओ स्तर पर हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित करने और बीएलओ के माध्यम से गणना फॉर्मों के वितरण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम प्रियंका रानी, वैभव कांडपाल और अनिल कुमार चन्याल आदि मौजूद रहे।