फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traiker of Ranikhet

रानीखेत के युवाओं ने गामुख तपोवन ट्रेक आसानी से किया फतह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Traiker of Ranikhet
गोमुख फतह करने के बाद प्रसन्नचित मुद्रा में रानीखेत के युवक युवतियां। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के युवाओं ने गोमुख-तपोवन ट्रैक अभियान को सफलता पूर्वक फतह कर लिया। इस बार युवकों के साथ क्षेत्र की तीन लड़कियों ने भी ट्रैक फतह कर अभियान में सफलता प्राप्त की। दल ने करीब 45 किमी लंबी दुर्गम पैदल यात्रा की।
विज्ञापन

आर्किटेक्ट राजदीप जसवाल और शिखर गोयल के नेतृत्व में छह ट्रैकरों का दल 30 सितंबर को रानीखेत से रवाना हुआ। इस अभियान में आर्किटेक्ट कषिका जसवाल, मानसी जसवाल, बीना चौधरी, करन चौधरी भी शामिल थे। दो अक्तूबर को ट्रैकर गंगोत्री से तपोवन के लिए निकले। 14 किमी की दुर्गम यात्रा पूरी कर दल भोजवासा पहुंचा। भोजवासा में टेंट डालकर रात्रि विश्राम के बाद सुबह दल तपोवन पहुंचा।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को अभियान पूरा कर दल समुद्र तल से 14,620 फुट की ऊंचाई पर स्थित गोमुख पहुंच। इसके बाद दल के सदस्य चीड़वासा होकर छह अक्तूबर को सकुशल गंगोत्री पहुंचे। दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग अभियान के दौरान के अनुभव साझा किए। कहा कि अद्भुत हिमालय के हिमशिखरों के दर्शन का सुनहरा अवसर मिला। ट्रैकिंग अभियान से नई ऊर्जा भी पैदा हुई है। दल के सकुशल यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed