फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic plan issued to maintain smooth traffic system during Syalde Bikhauti fair

Almora News: स्याल्दे बिखौती मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan issued to maintain smooth traffic system during Syalde Bikhauti fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। पाली पछांऊ में होने वाला पौराणिक स्याल्दे बिखौती मेले का सोमवार से आगाज हो चुका है। चार दिवसीय इस मेले के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचने, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुरक्षित व व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से 14 अप्रैल को सुबह छह बजे से 16 अप्रैल को रात्रि नौ बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। मेले के सफल आयोजन को लेकर कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने 14 अप्रैल सुबह छह बजे से 16 अप्रैल रात नौ बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है जबकि मेला क्षेत्र के भीतर कुछ हिस्सों को पूरी तरह जीरो जोन घोषित किया गया है। साथ ही बड़े वाहनों के आवागमन पर निर्धारित समय के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मेले के सुचारू संचालन और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed