Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Padma Shri Dr. Lalit Pandey passes away; breathes his last at the age of 78

अल्मोड़ा: पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय का निधन, जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहर

Sun, 15 Nov 2026 11:09 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

उत्तराखंड ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक व्यक्तित्व को खो दिया। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ललित पांडेय का रविवार को 78 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
Padma Shri Dr. Lalit Pandey passes away; breathes his last at the age of 78
पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

डॉ. ललित पांडेय ने उच्च शिक्षा और विदेशों में उपलब्ध अवसरों के बावजूद पहाड़ लौटकर समाज के लिए काम करने का निर्णय लिया। आईआईटी दिल्ली, एमआईटी और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह वर्ष 1984 में अल्मोड़ा लौट आए। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन उत्तराखंड के समाज और पहाड़ों के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन

उत्तराखंड सेवा निधि के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण शिक्षा को विद्यालयों तक पहुंचाने, ग्रामीण पुस्तकालयों और बालवाड़ियों की स्थापना, महिला सशक्तीकरण, जल एवं स्वच्छता, वनीकरण, कृषि और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में काम किया। उनके प्रयासों से प्रदेश के सैकड़ों गांवों और समुदायों को लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें आईआईटी दिल्ली के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से भी नवाजा गया था। उनका निधन उत्तराखंड के सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed