फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic jam on Mall Road causes problems for motorists

Almora News: माल रोड पर जाम लगने से वाहन चालक परेशान

Sun, 08 Feb 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Mall Road causes problems for motorists
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को नगर के माल रोड पर जाम लगने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। नगर के सड़कों पर दोपहिया चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़े कर देते हैं। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या बढ़ते जा रही है। रविवार को नगर के माल रोड पर केमू स्टेशन से चौघानपाट तक करीब 200 मीटर तक जाम लगा। जाम के दौरान वाहन में बैठे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बाजार खरीदारी करने आए लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतें हुई। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने कहा कि नगर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट रही है।
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस
नगर में जाम लगने से काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही। रविवार को नगर के मालरोड में कई बार जाम लगा। साम लगभग छह बजे लगे जाम में काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही। पार्किंग सुविधाओं के अभाव में नगर में अक्सर जाम लगता है। पार्किंग सुविधाओं की बढ़ोतरी की ओर शासन-प्रशासन और नगरपालिका का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed