फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic Jam in Bhatraonkhan

Almora News: भतरौंजखान में पार्किंग के अभाव में जाम हुआ आम

Sun, 26 Feb 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Bhatraonkhan
पर्यटन सीजन में बढ़ जाती हैं दिक्कतें, राहगीरों को भी झेलनी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भतरौंजखान क्षेत्र में सालों बाद भी पार्किंग नहीं बन सकी है। वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है लेकिन यहां पार्किंग आज तक नहीं बन सकी। ऐसे में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन गया है जो आए दिन जाम का कारण बन रहा है।
भतरौंजखान कस्बे से होकर गुजरने वाली सड़क बदरीनाथ, हेमकुंड, रानीखेत, नैनीताल, रामनगर समेत अन्य पर्यटन स्थलों जोड़ती है। पर्यटन सीजन में यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। इसके अलावा स्थानीय वाहन भी यहां करीब 300 की संख्या में हैं लेकिन पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क किनारे ही पार्क हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पर्यटक इस सड़क से आवाजाही करने में परहेज करने लगे हैं। इसी तरह दुकानों के आगे भी कई लोग वाहन को पार्क कर देते हैं जिससे दुकान को जाने वाला रास्ता भी बंद हो जाता है। दोनों कारणों से यहां का स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया है जिससे नगर में हर रोग जाम लग रहा है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसने से दिक्कत होती है। यहां जल्द पार्किंग का निर्माण होना चाहिए। - हरीश भट्ट, भतरौंजखान।

सड़क किनारे वाहन खड़े करने से राहगीरों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हम सालों से पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक हमारी बातों को अनसुना किया गया है। - रघुवीर पंत, भतरौंजखान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed